‘गुरुवार, 19 जून 2025, 10:15:30 AM. Agra, उत्तर प्रदेश।
भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग तथा दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “शी इज ए चेंज मेकर” का आयोजन आगरा के खंदारी स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व, शासन-प्रशासन, अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर, एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जनपदों की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में उन्हें नेतृत्व कौशल, शासन-प्रशासन की बारीकियों, अपने अधिकारों की जानकारी और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने कहा, “आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उन्हें यदि सही दिशा, अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त संवाहक बन सकती हैं।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथियों में श्रीमती विजया राहटकर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग), श्रीमती बबीता चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग), श्रीमती बी. राधिका चक्रवर्ती (संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग), श्रीमती सरिता गुप्ता (उपनिदेशक, दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान), डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय (परियोजना समन्वयक, राष्ट्रीय महिला आयोग), और श्री राम अवतार सिंह (पी पी एस, राष्ट्रीय महिला आयोग) शामिल थे।
Photo Gallery: –






