Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • National
  • रात 1 बजे लड़कियों की पार्टी में बवाल: वीडियो वायरल
National

रात 1 बजे लड़कियों की पार्टी में बवाल: वीडियो वायरल

Email :

आगरा, उत्तर प्रदेश: शनिवार, 7 जून 2025, 8.58 PM।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महादेव घाट इलाके में लड़कियों के एक ग्रुप और कुछ स्थानीय लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियां अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी मना रही थीं, तभी कुछ अनजान लड़कों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वे एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

रात 1 बजे की पार्टी बनी अखाड़ा

घटना गुरुवार रात की है। लड़कियों ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वे सभी महादेव घाट से लगे विसर्जन कुंड के पास अपनी एक सहेली की बर्थडे पार्टी मना रही थीं। यह सेलिब्रेशन रात करीब 1 बजे तक चला। इसी दौरान कुछ लड़के वहाँ आए और लड़कियों को देखकर आपत्तिजनक कमेंट करने लगे।

लड़कियों के अनुसार, उन लड़कों ने उनसे सवाल किया कि “तुम लोग कौन हो और कहाँ रहती हो?” जब एक लड़की ने उन्हें वहाँ से जाने के लिए कहा, तो लड़कों का ग्रुप लड़कियों को धमकाने और बदसलूकी करने लगा।

वायरल वीडियो में दिखी झड़प की हकीकत

देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कियाँ, लड़कों को गाली दे रही हैं और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीट भी रही हैं। वहीं, कुछ लड़के भी लड़कियों के बाल खींचकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस हमले में 5 लड़कियाँ घायल हुई हैं और एक लड़के ने कथित तौर पर एक लड़की की ऊंगली को भी काट दिया है।

लड़कियों के ग्रुप ने इस मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद हमलावर युवकों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। यह घटना शहरों में देर रात लड़कियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

img

खबर भेजने के लिए व्हाट्स एप कीजिए +917579990777 [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts