Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Agra
  • योग दिवस: पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में दिखा योग का जोश!
Agra

योग दिवस: पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में दिखा योग का जोश!

Email :

शनिवार, 21 जून 2025, 7:13:48 PM. आगरा, उत्तर प्रदेश।

आज, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी आगरा में योग का उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी के सम्मानित निवासियों ने प्रमुखता से योग सत्र में भाग लिया, जिसमें उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, सुग्रीव चौहान, नरेंद्र सिंह, सुशील आहूजा, गुरमीत सलूजा, स्वाति मेहंदीरत्ता, रिमी सलूजा, सुमन यादव आदि शामिल थे।

भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर ‘योग’ पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 से अपने अथक प्रयासों से इसे पूरी दुनिया में पहुंचाने का अद्वितीय एवं स्वागत योग्य कार्य किया है।

आज योग पूरे विश्व के लोगों की जीवन शैली बन चुका है। इसका अनुसरण करते हुए, पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के निवासी वर्षों से प्रत्येक दिन नियमित रूप से योगा करते हैं और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं। इस अवसर पर सभी ने एक साथ योग कर स्वस्थ और खुशहाल जीवन का संदेश दिया।

img

खबर भेजने के लिए व्हाट्स एप कीजिए +919412777777 [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts