शुक्रवार, 20 जून 2025, 11:42:50 PM. आगरा, उत्तर प्रदेश।
आगरा में दयालबाग राधा स्वामी सत्संग सभा के पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. एस.के. नैयर का आज शाम सरन आश्रम हॉस्पिटल, दयालबाग में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से शैक्षिक, आध्यात्मिक जगत और समूचे दयालबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जीवन परिचय और योगदान
डॉ. एस.के. नैयर का जन्म 10 दिसंबर 1947 को हुआ था। उन्होंने अपनी बीएससी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इंजीनियरिंग कॉलेज, दयालबाग से पूरी की, और उसके बाद एमई (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की डिग्री रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की।
डॉ. नैयर ने 1970 से 2009 तक दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (डीईआई) के इंजीनियरिंग संकाय में अध्यापन कार्य किया, जहाँ उन्होंने अनगिनत छात्रों को शिक्षित और प्रेरित किया। शिक्षण के साथ-साथ, 2002 से उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा का अभ्यास भी आरंभ किया, जो उनके अंतिम दिनों तक सक्रिय रूप से जारी रहा। वे सत्संग सभा के मीडिया विभाग से वर्ष 2024 तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे और विभिन्न माध्यमों से संस्थान की गतिविधियों और जानकारी को साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंतिम संस्कार
डॉ. एस.के. नैयर का अंतिम संस्कार 21 जून की सुबह 5:45 बजे, दयालबाग की श्मशान भूमि (टेनरी) पर किया जाएगा। उनके निधन से दयालबाग समुदाय ने एक समर्पित शिक्षक, चिकित्सक और आध्या