Today Express डिजिटल डेस्क
नया महीना अपने साथ कई आर्थिक और बैंकिंग बदलाव लेकर आया है, जिनका असर आम आदमी की जेब और निवेशों पर पड़ेगा। 1 जून से LPG सिलेंडर सस्ता हुआ है, FD ब्याज दरें घटी हैं और PF को ATM/UPI से निकालने की सुविधा शुरू होने वाली है।
नीचे जानिए जून 2025 के 6 बड़े बदलाव, जो आपके बजट और सुविधाओं को सीधे प्रभावित करेंगे:
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25 सस्ता
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की कटौती की है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1723.50 रुपए हो गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹853 और मुंबई में ₹852.50 में मिल रहा है।
2. FD पर ब्याज दरें घटीं
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 जून से FD की ब्याज दरों में 0.20% तक कटौती की है।
अब:
- सामान्य नागरिकों को: 4% से 8.4% तक
- वरिष्ठ नागरिकों को: 4.40% से 8.80% तक ब्याज मिलेगा
3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है:
- ऑफलाइन ट्रांजैक्शन: दोपहर 3 बजे तक
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन: शाम 7 बजे तक
इससे निवेशकों को उसी दिन की NAV पाने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
4. ATM और UPI से PF निकासी की तैयारी
EPFO 3.0 के तहत जल्द ही कर्मचारी ATM या UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे।
- कर्मचारियों को PF विड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे
- एक तय सीमा तक ही निकासी संभव होगी
- इससे इमरजेंसी में पैसा आसानी से निकाला जा सकेगा, साथ ही रिटायरमेंट फंड भी सुरक्षित रहेगा
5. UPI में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम
NPCI ने नया नियम लागू किया है, जिसमें UPI पेमेंट के समय अब केवल वास्तविक रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखाई देगा।
- QR कोड के नाम या एडिट किए गए नाम नहीं दिखेंगे
- यह नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करना होगा
6. ATF की कीमतों में भारी कटौती
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में ₹2,414.25 प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। अब दिल्ली में ATF की नई कीमत ₹83,072.55 प्रति किलोलीटर है।
इससे आने वाले समय में हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है।